लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में मिट्टी धंसने से कई मकान बहे, कम से कम 19 लोग लापता

By भाषा | Updated: July 3, 2021 12:33 IST

Open in App

तोक्यो, तीन जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में शनिवार को भारी बारिश के बाद मिट्टी धंसने और मकानों के जमींदोज होने से कम से कम 19 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिजुओका प्रांत के प्रवक्ता ताकामिची सुगियामा ने बताया कि अतामी में दर्जनों मकानों के जमींदोज होने की आशंका है। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने लापता लोगों की संख्या 20 बतायी है लेकिन सुगियामा ने कम से कम 19 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह संख्या बढ़ सकती है।

जापान के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते की शुरुआत से मूसलाधार बारिश हो रही है। सुगियामा ने बताया कि इलाके में सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी। दमकल और पुलिसकर्मियों के साथ ही आत्मरक्षा बल बचाव अभियान में शामिल होंगे। एक बड़े इलाकों को खाली कराने की चेतावनी दी गयी है।

फुटेज में पर्वत की ओर मिट्टी घंसते और मकानों पर गिरते तथा अपने रास्ते में आयी कारों को बहाकर ले जाते हुए दिख रही है। एनएचके की टीवी फुटेज में पुल के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है।

अतामी राजधानी तोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम में स्थित शिजुओका प्रांत में समुद्र के किनारे का एक रिजॉर्ट इलाका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब