लाइव न्यूज़ :

अमेरिका मे नेवाडा राज्य ने किसी बंद जगह के भीतर भी मास्क पहनने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:03 IST

Open in App

लास वेगास (अमेरिका), 28 जुलाई (एपी) अमेरिका में नेवाडा राज्य के अधिकारी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की कवायद में शहरों में बंद जगहों के भीतर लोगों के मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने वाला आदेश फिर से लागू कर रहे हैं। संक्रमण के मामले बेतहाशा बढ़ने और अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोगों के भर्ती होने के बीच यह कदम उठाया गया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह आदेश अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की उस सिफारिश के अनुसार है जिसमें लोगों को टीका लगवाने के बाद भी मास्क पहनने के लिए कहा गया है। मामलों में वृद्धि और मास्क की आवश्यकता से पर्यटन उद्योग के पर्यटकों को लुभाने के प्रयास बाधित हो सकते हैं।

अरकंसास के गवर्नर एसा हचिंसन ने कहा कि स्कूलों में मास्क की अनिवार्यता पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर पुनर्विचार कर सकते हैं क्योंकि राज्य में कोविड-19 के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 1,000 के पार चली गयी है।

गवर्नर ने अप्रैल में लागू प्रतिबंध पर एक विशेष सत्र आयोजित कराने की संभावना पर चर्चा के लिए मंगलवार को विधायी नेताओं से मुलाकात की। इस प्रतिबंध में स्कूलों समेत स्थानीय तथा राज्य सरकार की संस्थाओं को मास्क का इस्तेमाल करने की आवश्यकता पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। कम से कम स्कूलों पर से इस प्रतिबंध को हटाने की मांग बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात