लाइव न्यूज़ :

फ्लॉयड मौत मामले में चल रहे मुकदमे में अब बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलीलें

By भाषा | Updated: April 13, 2021 13:16 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), 13 अप्रैल (एपी) जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी का वकील मंगलवार को अपना पक्ष रखेगा। पिछले 11 दिनों से चल रहे मुकदमे में घटना के वीडियो के साथ ही चिकित्सकों के क्लिनिकल विश्लेषण और बल प्रयोग विशेषज्ञों के आकलन को शामिल किया गया है।

अभियोजन पक्ष ने सोमवार को अपने अंतिम गवाह पेश किए और उम्मीद की जा रही है कि वह मंगलवार को अपनी दलीलें समाप्त कर देगा। एक बार बचाव पक्ष को सुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो डेरेक चॉविन के वकील एरिक नेल्सन अपने विशेषज्ञों को गवाही के लिए बुला सकते हैं जो यह साबित करने की कोशिश करेंगे कि फ्लॉयड की मौत नशीली दवाओं और कमजोर दिल की वजह से हुई न कि चॉविन की कार्रवाई के कारण।

बचाव पक्ष ने अब तक यह नहीं बताया है कि चॉविन को कटघरे में बुलाया जाएगा या नहीं।

अभियोजन पक्ष ने जॉर्ड फ्लॉयड के छोटे भाई की पेशी के बाद अपने मामले को प्रभावी तरीके से समाप्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब