लाइव न्यूज़ :

बदले परिदृश्य में समूह सात की शिखर बैठक शुक्रवार से ब्रिटेन में

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:52 IST

Open in App

लंदन, 10 जून (एपी) दुनिया के कुछ सबसे अमीर देशों के संगठन समूह सात का शिखर सम्मेलन शुक्रवार को ब्रिटेन में शुरू हो रहा है और इस दौरान गोलमेज बैठकें, द्विपक्षीय मुलाकातों के अलावा नयनाभिराम पृष्ठभूमि में नेताओं की एक साथ की तस्वीर भी होगी। इसके साथ ही ज्यादातर पारंपरिक कार्यक्रम भी होंगे।

समूह सात की पिछली बैठक दो साल पहले हुई थी और उसके बाद से दुनिया में व्यापक बदलाव आए है। कोरोना वायरस महामारी ने 37 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है और लॉकडाउन तथा कर्मचारियों की छंटनी से अर्थव्यवस्थाएं तबाह हो गयी हैं।

ऐसी स्थिति में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान तथा कनाडा के नेताओं का स्वागत करेंगे, उनके एजेंडा में महामारी से उबरना सबसे ऊपर होगा।

जॉनसन ने कहा कि बैठक महामारी की शुरुआती प्रतिक्रिया को चिह्नित करने वाली प्रतिस्पर्धा और तकरार की दयनीय अवधि” से आगे बढ़ने में मदद करेगी। शिखर सम्मेलन की आधिकारिक शुरुआत से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक आलेख में उन्होंने कहा, ‘‘यह दुनिया के सबसे महान और तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत लोकतंत्रों के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाने और दुनिया का टीकाकरण करने का अवसर है, क्योंकि कोई भी उस समय तक सुरक्षित नहीं हो सकता, तब तक कि सभी की सुरक्षा नहीं की जाती है।"

महामारी से पहले, जॉनसन ने इस शिखर सम्मेलन को जलवायु-केंद्रित बनाने की योजना बनाई थी। यह मुद्दा अब भी बैठक के एजेंडे में है। लेकिन बैठक में कोविड-19 मुद्दा हावी रहेगा तथा भौतिक और आर्थिक सुधार पर ध्यान केंद्रित करने और भविष्य की महामारियों के खिलाफ लचीलापन बनाने पर चर्चा होगी।

गरीब देशों को कोविड टीके देने की बाइडन की घोषणा के बाद जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन अपने अतिरिक्त भंडार से "लाखों" खुराकें दान करेगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ब्रिटेन ऐसा कब करेगा।

फ्रांस ने कहा कि राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों टीकों को लेकर सिफ घोषणाएं नहीं परिणाम देखना देखना चाहते हैं। राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अक्टूबर में रोम में समूह-20 की बैठक से पहले "हमें एक विशिष्ट कैलेंडर की जरूरत है - दुनिया भर में और खासकर अफ्रीका में कितने लोगों का टीकाकरण होगा।’’ उन्होंने कहा कि दुनिया के कुल कोविड टीकों का दो प्रतिशत से भी कम हिस्सा अफ्रीका को मिला है।

महामारी के बिना भी, यह सदस्य देशों के लिए अहम मौका होगा। बाइडन और जापानी नेता योशिहिदे सुगा के लिए यह पहला शिखर सम्मेलन है। वहीं जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के लिए यह आखिरी शिखर सम्मेलन है। 16 साल तक सत्ता में रहने के बाद वह आने वाले महीनों में पद छोड़ देंगी। इस शिखर सम्मेलन को जॉनसन के लिए एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। उनके दो साल के कार्यकाल के दौरान ब्रेक्सिट और महामारी जैसे संकट सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला