लाइव न्यूज़ :

स्वीडन में इमारत से एक व्यक्ति के दूसरे पर गिरने से दोनों की जान गई

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:22 IST

Open in App

कोपनहेगन, तीन नवंबर (एपी) स्वीडन में एक संस्कृति केंद्र की सातवीं मंजिल से कूदने या गिरने की वजह से एक व्यक्ति के साथ साथ-साथ दूसरे आदमी की भी जान चल गई। पुलिस ने बताया कि मंजिल से गिरा व्यक्ति दूसरे आदमी के ऊपर गिर गया था जिससे दोनों की मौत हो गई।

उप्साला कोन्सर्ट ऐंड कोंग्रेस स्थल की लॉबी में मंगलवार रात गिरे 80 वर्षीय व्यक्ति की स्टॉकहोम के उत्तर में स्थित घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 60 वर्षीय उस व्यक्ति की बाद में मौत हो गई जिसके ऊपर वह गिरा था।

पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ मौजूद महिला को भी चोट पहुंची लेकिन उसकी चोटें जानलेवा नहीं लगीं।

स्वीडन की मीडिया के अनुसार एबीबीए के दो पुरुष सदस्यों, ब्योर्न उलवायस और बेनी एंडरसन के लिए एक श्रद्धांजलि संगीत कार्यक्रम मंगलवार रात को संस्कृति केंद्र में होना था, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

उप्साला शहर का सांस्कृतिक केंद्र आठ मंजिला इमारत में कार्यक्रमों एवं बैठकों का आयोजन होता है। इमारत का आगे का हिस्सा शीशे का और क्रिस्टल जैसी लगने वाली धातु की चादरों से बना हुआ है। केंद्र की वेबसाइट ने कहा कि मौतों के कारण वह बुधवार से शुक्रवार तक बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी