लाइव न्यूज़ :

स्पेन में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में लगातार दूसरे दिन आई कमी, 809 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 4, 2020 17:05 IST

आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में संक्रमण के नये मामलों में भी कमी आई है और 7,026 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,24,736 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन में अबतक 11,744 लोगों की मौत हुई है जो इटली के बाद सबसे अधिक है। बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 950 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई थी।

मैड्रिड: स्पेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों में लगातार दूसरे दिन कमी आई। हालांकि मौतों का आंकड़ा 809 रहा। यह जानकारी सरकार द्वारा शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

इसके मुताबिक स्पेन में बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 950 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई थी। स्पेन में अबतक 11,744 लोगों की मौत हुई है जो इटली के बाद सबसे अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में संक्रमण के नये मामलों में भी कमी आई है और 7,026 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,24,736 हो गई है।  

वहीं, अमेरिका की बात करें तो यहां हजारों की संख्या में लोगों की पिछले कुछ दिनों से मौत हो रही है। यही नहीं कोरोना वायरस की मार से लागू बंदी के बीच अमेरिका अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। आंकड़ों से पता चलता है पिछले महीने यानी मार्च में अमेरिकी कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया।

श्रम विभाग के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसर मार्च में अमेरिका में रोजगार 7,01,000 घट गया। देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गई। विभाग ने स्वीकार किया है कि उसके सांख्यिकी आंकड़ों में संभवत: कोविड-19 के पूरे नुकसान को शामिल नहीं किया जा सका है। विभाग ही पहली बार बेरोजगारी लाभ का दावा करने वालों की संख्या पर साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसर मार्च के आखिरी दो सप्ताह में एक करोड़ से अधिक लोगों ने अपना रोजगार गंवाया है। दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर दस लाख हो गई है। इनमें से करीब ढाई लाख मामले अमेरिक के हैं।

अमेरिका में इस महामारी से अब तक 6,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इससे अमेरिका के शहर भूतिया नगर में बदल चुके हैं और अधिकारियों लोगों और अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान पर अंकुश लगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा