लाइव न्यूज़ :

दक्षिण-पूर्वी यूरोप में लू ने कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:56 IST

Open in App

एथेंस, 29 जुलाई (एपी) दक्षिण-पूर्वी यूरोप में लू ने बृहस्पतिवार को कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसकी वजह से लोगों को कुछ राहत पाने के लिए तटों के किनारे, सार्वजनिक फव्वारों के पास और वातानुकूलित प्रतिष्ठानों में जाना पड़ा।

यूनान और क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एथेंस के मौसमविदों ने कहा कि लू अगले सप्ताह तक जारी रह सकती है जो 1980 के दशक के बाद सर्वाधिक भीषण स्थितियों में से एक है।

एथेंस में लू और गर्मी के चलते ठंडे आश्रय स्थल बनाए गए हैं, लेकिन कोविड महामारी के चलते वातानुकूलित प्रतिष्ठानों तक लोगों की सीमित पहुंच रही।

यूनान की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा के निदेशक थ्योडोरिस कोलिडास ने कहा, ‘‘लू की जारी स्थिति एक खतरनाक मौसम घटनाक्रम है जो अगले सप्ताह के अंत तक रहेगी।’’

सर्बिया, बुल्गारिया और अन्य प्रभावित देशों ने लोगों को दोपहर के समय धूप के सीधे संपर्क में न आने का परामर्श जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल