अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के जवाब में चीन ने ताइवान के पास शुरू किया सैन्य अभ्यास

By भाषा | Updated: November 10, 2021 12:35 IST2021-11-10T12:35:17+5:302021-11-10T12:35:17+5:30

In response to the visit of the US delegation, China started military exercises near Taiwan | अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के जवाब में चीन ने ताइवान के पास शुरू किया सैन्य अभ्यास

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के जवाब में चीन ने ताइवान के पास शुरू किया सैन्य अभ्यास

बीजिंग, 10 नवंबर (एपी) चीन के सैन्य बल ने अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा का कड़ा जवाब देते हुए, द्वीप राष्ट्र के पास सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।

चीन के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को विस्तृत जानकारी दिए बिना घोषणा की कि ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र में अभ्यास ‘‘राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम है।’’ अभ्यास के समय, उसके सटीक स्थान और उसमें बल की कौन सी टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी थिएटर कमांड द्वारा युद्ध की संयुक्त तैयारी, ताइवान के मुद्दे पर प्रासंगिक देशों के गंभीर रूप से गलत बयानों, उनके अनुचित कदमों और द्वीप की स्वतंत्रता की वकालत करने के कारण की जा रही है।

अमेरिका के ताइवान के साथ अनौपचारिक लेकिन मजबूत संबंध हैं। वहीं चीन और अमेरिका के बीच हांगकांग, दक्षिण चीन सागर, कोविड-19 तथा व्यापार सहित कई मुद्दों पर काफी समय से गतिरोध जारी है।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के मंगलवार को ताइवान पहुंचने से जुड़ी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

चीन के रक्षा मंत्रालय के बयान में एक अज्ञात प्रवक्ता ने इस यात्रा की कड़ी निंदा की और कहा, ‘‘ किसी को भी चीन के लोगों की राष्ट्रीय संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की प्रतिबद्धता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।’’

चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और जरूरत पड़ने पर सैन्य बल द्वारा उस पर कब्जा करने की चेतावनी देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In response to the visit of the US delegation, China started military exercises near Taiwan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे