लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहर, इस देश में बड़ी संख्या में पत्रकारों की कोविड-19 से हो गई है मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2020 11:43 IST

पेरू में कोरोना वायरस से भारी संख्या में पत्रकारों की मौत हुई है, जो मीडिया जगत से जुड़े लोगों की संक्रमण से मौत का यह सर्वाधिक आंकड़ा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपेरू में कोरोना वायरस संक्रमण से बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौत हुई है। लातिन अमेरिका में मीडिया जगत से जुड़े लोगों की संक्रमण से मौत का यह सर्वाधिक आंकड़ा हैं।

मेक्सिको सिटी: पेरू में कोरोना वायरस संक्रमण से बड़ी संख्या में पत्रकारों की मौत हुई है। लातिन अमेरिका में मीडिया जगत से जुड़े लोगों की संक्रमण से मौत का यह सर्वाधिक आंकड़ा हैं। यह जानकारी पत्रकार संगठनों ने दी है, जो देश के आंकडों पर नजर रख रहे हैं।

अन्य देशों की ही भांति यहां भी बड़ी संख्या में चिकित्साकर्मी, शिक्षक तथा अन्य लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। लेकिन जो आंकड़ें प्राप्त हुए हैं वे दिखाते हैं कि विश्व भर में संक्रमण से सबसे ज्यादा पत्रकारों की मौत यहां हुई है।

‘कॉलेज ऑफ जर्नलिस्ट ऑफ लीमा’ ने बताया कि बुधवार को कैथेलिक पादरी ने गिरजाघर में 22 पत्रकारों की आत्मा की शांति के लिए ऑनलाइन एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इन प्रत्रकारों में 19 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थे। कॉलेज के डीन रिकार्डो बर्गोस रोजस ने कहा कि इनमें से कई फ्रीलांसर थे और कुछ पैन अमेरिकाना टेलीविजन, टीवी पेरू, एजेंसिया डी नोटिसिएज एंडिना, रेडियो एक्सिटोसा और अन्य के लिए काम करते थे।

लीमा के संगठन ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स ऑफ पेरू’ के महासचिव जुलियाना लाइनज़ ने कहा, ‘‘पेरू में पत्रकारों के साथ जो कुछ हो रहा है वह काफी हद तक दिखाता है कि पेरू की जनता के साथ क्या हो रहा है।’’ एसोसिएशन के अनुसार पेरू में 16 मार्च से 17 अगस्त के बीच संक्रमण से कम से कम 82 पत्रकारों की मौत हो गई।

इसमें से कई पत्रकारों की उम्र 65 वर्ष से अधिक थी। पेरू की आबादी करीब तीन करोड़ 30 लाख है और यहां संक्रमण से 26,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसपत्रकारकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल