लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी संसद में सांसदों के बीच गाली-गलौच, एक दूसरे पर बजट दस्तावेज फेंके

By भाषा | Updated: June 16, 2021 00:37 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 जून पाकिस्तान की संसद में मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने एक दूसरे को गालियां देते हुए आधिकारिक बजट के दस्तावेज एक दूसरे पर फेंके, जिसमें एक महिला सदस्य घायल हो गईं।

संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में, वित्त मंत्री शौकत तारिन द्वारा शुक्रवार को पेश किये गए बजट 2021-22 पर चर्चा होनी थी।

नेता प्रतिपक्ष शाहबाज शरीफ ने बजट पर चर्चा की शुरुआत के लिये पारंपरिक भाषण देने की कोशिश की तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सदन जंग के मैदान में तब्दील हो गया और कुछ सांसद आमने-सामने आ गए और तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। अंत में बजट के दस्तावेज एक दूसरे पर फेंके गए।

विपक्ष पर चीखते सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता अली अवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दस्तावेज आंख पर लगने पर पीटीआई की सांसद मलिका बुखारी को उपचार दिया गया। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आईं।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शाहबाज शरीफ ने बाद में ट्वीट किया कि सत्तारूढ़ पीटीआई फासीवादी पार्टी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''आज पूरे देश ने अपने टीवी स्क्रीन पर देखा कि कैसे सत्ताधारी दल ने गुंडागर्दी और यहां तक कि खुलेआम गालियों का सहारा लिया। इससे पता चलता है कि इमरान खान और उनकी पूरी पार्टी नैतिक रूप से कितनी स्तरहीन ... दुर्भाग्यपूर्ण!''

सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि हंगामे के लिये पीएमएल-एन जिम्मेदार है क्योंकि इसके सदस्यों में से एक ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जिससे पीटीआई के कुछ सदस्यों को गुस्से में प्रतिक्रिया देनी पड़ी।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पीटीआई के वरिष्ठ नेता मुस्कुराते हुए दिखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा