लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा से तोड़फोड़ की गई

By भाषा | Updated: December 12, 2020 23:07 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 12 दिसंबर महाराजा रणजीत सिंह की लाहौर किले में स्थित एक प्रतिमा से तोड़फोड़ की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जून 2019 में इस प्रतिमा का अनावरण किए जाने के बाद से यह दूसरा मौका है, जब किले में स्थित 'मैं जिंदा' हवेली में 19वीं शताब्दी के सिख शासक महाराजा सिंह की प्रतिमा को विरूपित किया गया।

इस घटना के बाद, अधिकारियों ने उस परिसर को बंद कर दिया, जिसमें महाराजा सिंह की कांस्य की प्रतिमा स्थित है।

लाहौर वाल्ड सिटी अथॉरिटी के एक अधिकारी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि एक किशोर आगंतुक ने शुक्रवार को महाराजा की प्रतिमा की बांह तोड़ दी।

उन्होंने कहा, "वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। संदिग्ध पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295, 295-ए और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि किले में एक सिख शासक की मूर्ति को देखकर उसकी 'धार्मिक भावनाएं' आहत हुईं।

अगस्त 2019 की शुरुआत में भी एक धार्मिक पार्टी एवं मौलाना ख़ैम रिज़वी के तहरीक-लब्बैक पाकिस्तान से जुड़े दो युवकों ने प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला