लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पेट्रोल से महँगी हुई चीनी, 150 रुपये किलो पहुँची कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2021 15:03 IST

चीन के दोस्त पाकिस्तान में चीनी इतनी महँगी हो गई है कि उससे कम कीमत पर पेट्रोल बिक रहा है। यहां लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। हालांकि इमरान सरकार ने जनता को महँगाई से राहत देने के लिए 120 अरब रुपये के पैकेज का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकराची में एक दिन में हुई चीनी के दाम में 12 रुपये की वृद्धिमहँगाई से राहत देने के लिए सरकार का 120 अरब रुपये के पैकेज का ऐलान

पाकिस्तान में महँगाई से लोग परेशान है। जहां एक तरफ इमरान सरकार ने देश की आवाम को महँगाई से राहत देने के लिए अरबों रुपये की घोषणा की है तो वहीं चीनी का रेट यहां पेट्रोल से भी महँगा हो गया है। पाकिस्तान में एक किलो चीनी के लिए 150 रुपये देने पड़ रहे हैं। जबकि पेट्रोल यहां 130. 30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी मुल्क के पेशावर शहर में आलम ये है कि यहां के थोक बाजारों में चीनी के दाम में 8 रुपये प्रति किलो की वृद्धि देखने को मिली है। 

कराची में एक दिन में हुई चीनी के दाम में 12 रुपये की वृद्धि

उधर लाहौर के थोक बाजारों में चीनी 126 रुपये प्रति किलो बेची जा रही थी। बताया जा रहा है कि चीनी विक्रेताओं ने अधिक लाभ कमाने के लिए चीनी के दामों में भारी वृद्धि कर दी। कराची के थोक बाजार में चीनी 142 रुपये प्रति किलो हो गई है। यहां एक दिन में सीधे 12 रुपये तक की वृद्धि चीनी के दाम की गई है। क्वेटा के थोक बाजार में भी चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। 

महँगाई से राहत देने के लिए सरकार का 120 अरब रुपये का पैकेज

उधर, महँगाई की मार झेल रही पाकिस्तानी आवाम को राहत देने के लिए इमरान खान सरकार ने 120 अरब रुपये का भारी-भरकम पैकेज देने का ऐलान किया है। सरकार के इस कदम से आवाम को दैनिक उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं को सस्ती दरों में उपलब्ध कराया जाएगा। पाकिस्तानी सरकार ने इस फैसले को ऐतिहासिक कल्याणकारी योजना करार दिया है।

दैनिक उपयोग में होने वाली वस्तुओं पर सरकार देगी सब्सिडी

सरकार की इस योजना के तहत गरीब परिवार अगले छह महीनों के लिए 30 प्रतिशत कम कीमतों पर गेहूं का आटा, घी और दाल खरीद सकेंगे। सरकार इन चीजों पर सब्सिडी प्रदान करेगी। सरकार के मुताबिक इस फैसले से देश की 13 करोड़ आवाम को सीधा लाभ मिल सकेगा।    

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल