लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में नौकरी के लिए निकला विवादित विज्ञापन, लिखा- सिर्फ गैर-मुस्लिम ही कर सकते हैं आवेदन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2018 15:11 IST

पाकिस्तान में धर्म के आधार पर भेद-भाव अक्सर होता रहता है। लेकिन अब पाक के मशहूर अखबार डॉन में सेना के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली हैं। 

Open in App

पाकिस्तान के अखबारों में एक नौकरी के विज्ञापन ने सनसनी मचा दी है। इस विज्ञापन की क्लिप सामने आने के बाद एक बहस सी छिड़ गई है।  दरअसल पाकिस्तान में धर्म के आधार पर भेद-भाव अक्सर होता रहता है। लेकिन अब पाक के मशहूर अखबार डॉन में सेना के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली हैं। 

यहां कई उच्च स्थानों के लिए नौकरी निकली हैं, लेकिन इसमें चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मचारियों के लिए पदों को आरक्षित किया गया है। इन पदों के लिए केवल आवेदन सिर्फ गैर-मुस्लिम ही कर सकते हैं। दरअसल पाकिस्तान में ये विज्ञापन 26 अगस्त को डॉन में प्रकाशित हुआ था। 

इसके मुताबिक  लड़ाकू और गैर-लड़ाकू दोनों के लिए वैकेंसी निकली थीं।  लेकिन सफाई कर्मियों के लिए पदों को आरक्षित किया गया है। इसको लेकर पाकिस्तान के मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले कपिल देव ने ट्वीट किया है।

हाल ही में कपिल देव ने विज्ञापन प्रकाशित होने वाले डॉन के अखबार की कटिंग के साथ ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि सफाईकर्मी, सैनिटरी वर्कर की नौकरी के लिए पाकिस्तान में सिर्फ 'नॉन मुस्लिम' होना ही काफी है। आपका काम है सिर्फ गंदगी को बढ़ावा देना और हमारा काम है उसकी सफाई करना।

उनके इस ट्वीट के बाद इस हरकत को लेकर सभी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं। गौरबतल है कि पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों की स्थिति को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला