लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना मामले बढ़कर हुए 4,183, पीएम इमरान खान ने हालात बदतर होने का डर जताया

By भाषा | Updated: April 9, 2020 07:28 IST

पाकिस्तान महामारी से निपटने के लिए कड़े प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर जनता को पृथक वास में रहने के तहत दिए गए सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि ऐसा नहीं करने से वायरस का प्रसार और बढ़ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 4,183 तक पहुंच गई।प्रधानमंत्री इमरान खान ने चिंता जताई कि हालात और बिगड़ सकते हैं' और मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही हमारे अस्पतालों को इसका सामना करने में दिक्कतें आ सकती हैं।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 4,183 तक पहुंच गई। प्रधानमंत्री इमरान खान ने चिंता जताई कि हालात और बिगड़ सकते हैं' और मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही हमारे अस्पतालों को इसका सामना करने में दिक्कतें आ सकती हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्रालय ने बुधवार शाम को अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि पिछले 24 घंटे में 3,076 नमूने जांच के लिए भेजे गए जबकि अब तक कुल 42,159 नमूनों की जांच की गई है। इसके मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में चार मरीजों की मौत के साथ ही अब तक 58 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 467 मरीज ठीक हुए हैं। 25 अन्य मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पाकिस्तान महामारी से निपटने के लिए कड़े प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर जनता को पृथक वास में रहने के तहत दिए गए सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि ऐसा नहीं करने से वायरस का प्रसार और बढ़ जाएगा।

प्रेस को संबोधित करते हुए खान ने चेताया, ''हालात और बिगड़ सकते हैं और हमारे अस्पतालों को इसका सामना करने में दिक्कतें आ सकती हैं।’’

हालांकि, देश में पूर्ण लॉकडाउन लागू नहीं करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि देश में पांच करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं और ऐसा कदम उठाने पर वे भूख से मर सकते हैं।

साथ ही प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार बृहस्पतिवार को 1.2 करोड़ गरीब परिवारों को सीधे तौर पर कुल 144 अरब रुपये की मदद देने वाली योजना की शुरुआत करेगी। वहीं, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपने शीर्ष कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे संघीय और प्रांतीय सरकारों को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से सहायता करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला