लाइव न्यूज़ :

नाइजर में आतंकवादियों ने दो गांवों पर हमला कर कम से कम 100 लोगों की हत्या की

By भाषा | Updated: January 4, 2021 08:22 IST

Open in App

नियामे, चार जनवरी (एपी) इस्लामी आतंकवादियों ने माली से लगने वाली नाइजर की सीमा पर स्थित दो गांवों पर हमला करके कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी। नाइजर के प्रधानमंत्री ने रविवार को यह कहा।

प्रधानमंत्री ब्रिगी राफिनी ने हमले के एक दिन बाद उन दो गांवों का दौरा किया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित तिलाबेरी क्षेत्र में स्थित गांवों के लोगों दो लड़ाकों को मार दिया था जिसके बाद आतंकवादियों ने वहां धावा बोल दिया।

बोको हराम, इस्लामिक स्टेट और अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े लड़ाके यहां हमले करते रहते हैं। यहां हजारों की संख्या में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की मौजूदगी के बावजूद आतंकवादी हजारों लोगों की हत्या कर चुके हैं और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

इस बीच नाइजर के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण की घोषणा की क्योंकि शनिवार को घोषित पहले चरण के परिणामों में 28 उम्मीदवारों में से किसी को भी बहुमत हासिल नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी