लाइव न्यूज़ :

कोरोना का असर, ऑकलैंड में नए मामलों के सामने आने के बाद न्यूजीलैंड में आम चुनाव चार हफ्ते के लिये टला

By भाषा | Updated: August 17, 2020 11:58 IST

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोरोना वायरस के नए मामलों के कारण देश में होने वाले आम चुनावों को चार सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने देश में होने वाले आम चुनावों को चार सप्ताह के लिए टालने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के कानून के तहत अर्डर्न को दो महीने तक चुनाव टालने का अधिकार है।

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने ऑकलैंड में कोरोना वायरस के नए मामलों के मद्देनजर देश में होने वाले आम चुनावों को चार सप्ताह के लिए टालने की सोमवार को घोषणा की। देश में 19 सितम्बर को चुनाव होने थे, जो अब 17 अक्टूबर को होंगे। न्यूजीलैंड के कानून के तहत अर्डर्न को दो महीने तक चुनाव टालने का अधिकार है।

ऑकलैंड में कोविड-19 के नए मामलों के मद्देनजर विपक्षी दल भी चुनाव टालने का लगातार आग्रह कर कर रहे थे। न्यूजीलैंड में पिछले सप्ताह एक बार फिर कोविड-19 के मामले सामने आए हैं, इससे पहले 102 दिन तक वहां वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया था।

ऑकलैंड में अभी संक्रमण के 49 मामले हैं। अर्डर्न ने चुनाव स्थगित करने से पहले संसद के सभी दलों के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘‘ अंतत: यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि हमारे पास सुचारू चुनाव प्रणाली हो जो मतदाओं को सभी दलों और उम्मीदवारों के बारे में जानकारी हासिल करने का सर्वश्रेष्ठ मौका दे।’’ ओपिनियन पोल के अनुसार अर्डर्न की लेबर पार्टी एक बार फिर सत्ता में आ सकती है। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा