लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सू की के वरिष्ठ वकील को मीडिया को जानकारी न देने का आदेश

By भाषा | Updated: October 15, 2021 11:47 IST

Open in App

बैंकॉक, 15 अक्टूबर (एपी) म्यांमा में सत्ता से बेदखल की गयी नेता आंग सान सू की के मुख्य वकील ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि उन्हें उनकी मुवक्किल के मामलों के बारे में बात करने से रोकने का एक आदेश जारी किया गया है।

वकील खिन माउंग जॉ ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि उनके खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गयी है। उन्होंने अपनी स्थिति बताते हुए कहा कि ‘‘मेरी बोलने की आजादी धारा 144 के तहत है।’’

इस कानून का इस्तेमाल आम तौर पर जनता को एकत्रित होने से रोकने और कर्फ्यू लगाने के लिए किया जाता है।

सू की के कानूनी दल के एक अन्य वकील की विन ने बताया कि राजधानी नेपीता में नगर कार्यालय ने खिन माउंग जॉ को सम्मन भेजकर उनसे एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा है जिसमें यह लिखा है कि वह मीडिया को जानकारी नहीं देंगे।

इस आदेश की खबरें बृहस्पतिवार देर रात को सामने आयी। सरकारी अधिकारियों से इस पर टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला