म्यांमा में प्रदर्शनकारियों पर फिर बल प्रयोग किया गया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 13:54 IST2021-03-06T13:54:33+5:302021-03-06T13:54:33+5:30

In Myanmar, protesters were again used to force | म्यांमा में प्रदर्शनकारियों पर फिर बल प्रयोग किया गया

म्यांमा में प्रदर्शनकारियों पर फिर बल प्रयोग किया गया

यांगून, छह मार्च (एपी) म्यांमा में शनिवार को सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए फिर से बल प्रयोग किया।

देश में इस सप्ताह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुई हिंसा में 50 लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत ने सैन्य सरकार की हिंसक कार्रवाई को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद से कदम उठाने का आग्रह किया था।

यांगून में शनिवार को ताजा विरोध प्रदर्शन हुआ जहां प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए हथगोलों और आंसू गैस का प्रयोग किया गया।

बुधवार को यहां 18 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।

उत्तरी राज्य कचिन की राजधानी मिटकिना, दक्षिण में स्थित मायेक और दक्षिण पूर्व में दावेई में भी विरोध प्रदर्शन हुए जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों तथा छात्रों पर आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।

इसके अलावा म्यांमा के अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हुए।

देश की सेना ने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को एक फरवरी को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इस तख्तापलट के खिलाफ देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In Myanmar, protesters were again used to force

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे