लाइव न्यूज़ :

निजता संबंधी मेगन के मुकदमे में प्रकाशक ने अपनी अपील के संदर्भ दलीलें देना शुरू किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:26 IST

Open in App

लंदन, नौ नवंबर (एपी) ब्रिटिश अखबार के प्रकाशक ने डचेज और ससेक्स मेगन मर्केल की निजता का उल्लंघन करने संबंधी न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ अदालत में अपनी अपील के पक्ष में दलील शुरू करते हुए कहा है कि उन्हें (मेगन) पता था कि पत्र के प्रकाशित होने की संभावना है।

गौरतलब है कि मेगन मर्केल (40) ने पांच फरवरी, 2019 रविवार को अखबार ‘मेल’ और ‘मेल ऑनलाइन’ में प्रकाशित खबर पर प्रकाशक ‘एसोसिएटेड न्यूजपेपर’ के खिलाफ निजता और कॉपीराइट के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया। मेगन द्वारा परिवार से अलग रह रहे अपने पिता को लिखे गए पत्र के एक बड़े हिस्से का अखबार ने अपनी खबर में उपयोग किया था। मेगन ने यह पत्र 2018 में प्रिंस हैरी से अपने विवाह के बाद लिखा था।

उच्च न्यायालय ने फरवरी में मेगन का पक्ष लिया था और अपने फैसले में कहा था कि अखबार द्वारा पत्र को प्रकाशित करना ‘‘स्पष्ट रूप से हद को पार करना है और इसलिए यह गैरकानूनी है।’’ मंगलवार को वकील एंड्र्यू कैलडेकॉट ने प्रकाशक की ओर से दलील दी कि पत्र इस तरह से नहीं लिखा गया था कि वह कोई ‘‘अंतरग संवाद हो और सिर्फ उनके पिता के लिए ही हो।’’

वकील ने अपील सुनने वाली अदालत से कहा, ‘‘यह पत्र खास तौर से जनता के सामने रखने के लिहाज से ही लिखा गया था क्योंकि दावा करने वाली ने इसकी तारीफ भी की थी कि श्रीमान मर्केल इसे मीडिया के साथ साझा भी कर सकते हैं।’’

अदालत ने मार्च में प्रकाशक को आदेश दिया था कि वह पहले पन्ने पर एक बयान प्रकाशित करे कि उसने डचेज की कॉपीराइट का उल्लंघन किया है, लेकिन अपील पर फैसला लंबित होने के कारण अभी तक बयान प्रकाशित नहीं हुआ है।

अपील की सुनवाई तीन वरिष्ठ न्यायाधीश कर रहे हैं और इसके तीन दिनों तक चलने की संभावना है। इसमें फैसला बाद में आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला