लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लंदन में गर्भवती नर्स की कोरोना वायरस से हुई मौत, नवजात बच्ची सुरक्षित

By भाषा | Updated: April 16, 2020 09:49 IST

लंदन में कोरोना वायरस से एक गर्भवती नर्स की मौत हो गई, लेकिन बच्ची पूरी तरह सुऱक्षित है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या नवजात बच्ची को वायरस से संक्रमित पाया गया है या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक गर्भवती नर्स की मौत हो गई।बच्ची का जन्म सफलतापूर्वक हो गया और उसकी हालत ठीक है।

लंदन:ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक गर्भवती नर्स की मौत हो गई, लेकिन उसकी बच्ची का जन्म सफलतापूर्वक हो गया और उसकी हालत ठीक है। एक अस्पताल ने यह बुधवार को जानकारी दी, जहां वह काम करती थी। लंदन के उत्तरी हिस्से में स्थित ल्यूटन एंड डंस्टेबल यूनिवर्सिटी अस्पताल के एक जनरल वार्ड में नर्स के रूप में काम करने वाली 28 साल की मैरी अग्यीवा अग्यपोंग की रविवार को मौत हो गयी। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या नवजात बच्ची को वायरस से संक्रमित पाया गया है या नहीं।

बेडफोर्डशायर हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट ने कहा कि पांच अप्रैल को अग्यपोंग को वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया था और उसे सात अप्रैल को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह काम करती थी। ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड कार्टर ने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुख की बात है कि हमारी एक नर्स मैरी अग्यीवा अग्यपोंग की रविवार को मृत्यु हो गई।’’ उन्होंने कहा, "मैरी ने यहां पांच साल काम किया और हमारी टीम की एक बहुत ही सम्मानित और प्रिय सदस्य थी, एक शानदार नर्स। इस दुख की घड़ी में मैरी के परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

यह मौत ऐसे समय में हुई है जब ब्रिटेन में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रदान किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी को लेकर हंगामा हो रहा है। इस बीच, ब्रिटेन में 106 साल की कोनी टिटचेन के कोरोना वायरस से उबरने की घोषणा की गई है जो देश में इस बीमारी से ठीक होने वाली सबसे उम्रदराज शख्स मानी जा रही हैं। मध्य इंग्लैंड के बर्मिंघम में सिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि करीब तीन हफ्तों तक बीमार रहने के बाद वह विषाणु से जंग जीत गईं। 

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल