लाइव न्यूज़ :

जापान में 50 फीसदी से अधिक आबादी का टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:28 IST

Open in App

तोक्यो, 12 सितंबर (एपी) जापान की सरकार ने कहा है कि देश की 50 फीसदी से ज्यादा आबादी को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

जापान में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान मध्य फरवरी में शुरू हुआ था जो कई समृद्ध देशों से कई महीने बाद शुरू हुआ। लंबी अवधि की क्लिनिकल जांचों और मंजूरी प्रक्रिया के चलते उसका अभियान देर से शुरू हुआ। बुजुर्ग मरीजों को टीका लगना अप्रैल में शुरू हुआ था लेकिन आयातित टीकों की आपूर्ति के अभाव के कारण यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई थी। मई के अंत में इसने गति पकड़ी और तब से प्रतिदिन 10 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

आर्थिक मंत्री याशुतोषी निशिमुरा जो कोविड-19 संबंधी उपायों के प्रभारी भी हैं, उन्होंने सरकारी टीवी एनएचके के साप्ताहिक कार्यक्रम में रविवार को कहा कि करीब 60 प्रतिशत आबादी का सितंबर के अंत तक पूर्ण टीकाकरण हो जाएगा जो यूरोप में टीकाकरण के मौजूदा स्तर के बराबर होगा।

सरकार नवंबर के आस-पास प्रतिबंधों में ढील देने की योजना तैयार कर रही है। यह पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों और कोविड-19 जांच परिणाम में नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करने वालों को पार्टियों के लिए इकट्ठा होने या सामूहिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?