लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: इटली में कोविड-19 से जंग हार रहे इंसानों के मसीहा, अब तक 51 डॉक्‍टरों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2020 15:51 IST

सीएनएन के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार, इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर ये सभी 51 डॉक्‍टर कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए थे। ऐसे में उन सभी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देइटली के डॉक्‍टर के संघ के अध्‍यक्ष फिलिपो अनेल्‍ली ने  डॉक्‍टरों के लिए इस बढ़ते खतरे को देखते हुए ज्‍यादा सुरक्षा वाले उपकरण मांगे थे।सबसे पहला काम डॉक्‍टरों और हेल्‍थ केयर वर्कर की सुरक्षा करना है ताकि वे कोरोना की चपेट में न आएं।

रोम: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अब तक इटली में सबसे ज्यादा कहर बरपाया है, जिसकी वजह से यहां कोविड-19 (COVID-19) से जंग लड़ रहे 51 डॉक्‍टरों की मृत्यु हो गई है।

इसके अलावा इटली में मौतों का आंकड़ा 9 हजार के पार पहुंच गया है। जिन 51 डॉक्‍टरों की मृत्यु इस किलर वायरस की वजह से हुई है, उन्हें लेकर ये कहा जा रहा है कि ये सभी डॉक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की तीमारदारी में लगे हुए थे, जिसकी वजह से ये खुद कोविड-19 की गिरफ्त में आ गए।

सीएनएन के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार, इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर ये सभी 51 डॉक्‍टर कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए थे। ऐसे में उन सभी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वैसे आपको बता दें कि हाल ही में इटली के डॉक्‍टर के संघ के अध्‍यक्ष फिलिपो अनेल्‍ली ने  डॉक्‍टरों के लिए इस बढ़ते खतरे को देखते हुए ज्‍यादा सुरक्षा वाले उपकरण मांगे थे। उन्होंने कहा था, 'सबसे पहला काम डॉक्‍टरों और हेल्‍थ केयर वर्कर की सुरक्षा करना है ताकि वे कोरोना की चपेट में न आएं।'  

हालांकि, इटली अब कोरोना वायरस महामारी का गढ़ बन चुका है। यहां इस त्रासदी से अभी तो किसी भी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में यहां लगातार कोरोना की वजह से मरने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को यहां मरने वालों का जो आंकड़ा सामने आया, वो बेहद भयानक है। इटली में शुक्रवार (27 मार्च) को कोरोना ने 970 से ज्यादा लोगों की जान ले ली।

क्या कहते हैं इटली के आंकड़ें?

इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को एक ही दिन में 970 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हालांकि, संक्रमण दर में कमी आई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि इटली में 86,500 मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों के आठ प्रतिशत गति से बढ़ने की अपेक्षा इसमें कुल 7।4 फीसदी ही बढ़ोतरी हुई है।

टॅग्स :इटलीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें