लाइव न्यूज़ :

इस्लाम में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हराम, बनाना या उनका संग्रह दोनों गलत हैंः खामनेई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 20:37 IST

खामनेई ने कहा, "हम इस राह पर चल सकते हैं लेकिन इस्लामिक सिद्धांतों के अनुसार हम पूरी दृढ़ता और बहादुरी से कहते हैं कि हम इस रास्ते पर नहीं चलेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, "अगर हमारे पास परमाणु हथियार होते तो जाहिर है कि हमारे लिये कहीं भी इनका इस्तेमाल करना नामुमकिन होता।ईरान हमेशा से इस बात से इनकार करता रहा है कि वह परमाणु बम बनाना चाहता है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बुधवार को कहा कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने के लिये कदम उठा सकता है लेकिन वो ऐसा नहीं करेगा क्योंकि उनका इस्तेमाल इस्लाम के मुताबिक "हराम" है।

खामनेई ने कहा, "हम इस राह पर चल सकते हैं लेकिन इस्लामिक सिद्धांतों के अनुसार हम पूरी दृढ़ता और बहादुरी से कहते हैं कि हम इस रास्ते पर नहीं चलेंगे।" खामनेई के कार्यालय के ट्विटर अकाउंट पर साझा वीडियो में वह अकादमिक विद्वानों से कह रहे हैं कि, "उन्हें बनाना या उनका संग्रह दोनों गलत हैं, क्योंकि उनका इस्तेमाल हराम है।"

उन्होंने कहा, "अगर हमारे पास परमाणु हथियार होते तो जाहिर है कि हमारे लिये कहीं भी इनका इस्तेमाल करना नामुमकिन होता। इस्लामिक सिद्धांतों के अनुसार यह निश्चित रूप से हराम है।" ईरान हमेशा से इस बात से इनकार करता रहा है कि वह परमाणु बम बनाना चाहता है।

ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण तरीके से ऊर्जा उत्पादन और चिकित्सकीय उद्देश्यों को पूरा करने के लिये है। पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफा तरीके से अमेरिका को ईरान के साथ 2015 में हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से बाहर निकाल लिया था, जिसके तहत ईरान को परमाणु कार्यक्रम में कटौती के बदले प्रतिबंधों में छूट मिली हुई थी। 

टॅग्स :ईरानसंयुक्त राष्ट्रअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?