आर्चबिशप डेसमंड टूटू के सम्मान में केपटाउन के प्रधान गिरजाघर में बजाई जाएंगी घंटियां

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:12 IST2021-12-27T17:12:53+5:302021-12-27T17:12:53+5:30

In honor of Archbishop Desmond Tutu, bells will be rung in Cape Town's main cathedral | आर्चबिशप डेसमंड टूटू के सम्मान में केपटाउन के प्रधान गिरजाघर में बजाई जाएंगी घंटियां

आर्चबिशप डेसमंड टूटू के सम्मान में केपटाउन के प्रधान गिरजाघर में बजाई जाएंगी घंटियां

जोहानिसबर्ग, 27 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक रहे आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन के एक दिन बाद उनके सम्मान में सोमवार से सेंट जॉर्ज एंजलिकन प्रधान गिरजाघर में पांच दिन तक 10 मिनट के लिये घंटियां बजाई जाएंगी।

इस गिरजाघर में टूटू ने दक्षिण अफ्रीका की सभी नस्ल के लोगों से रंगभेद के विरुद्ध मिलकर काम करने का आग्रह किया था।

केपटाउन के वर्तमान आर्चबिशप थाबो मैकगोबा ने कहा, ''हमने लोगों से आग्रह किया है कि वे आर्चबिशप टूटू को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रमों में से थोड़ा समय निकालें।''

देश में नस्ली भेदभाव से लड़ने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद संघर्ष के प्रतीक आर्चबिशप डेसमंड टूटू का रविवार तड़के निधन हो गया था। वह 90 वर्ष के थे।

टूटू को 1984 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। उस समय वह जोहानिसबर्ग के बिशप थे।

टूटू हाल के वर्षों में राज्य के उद्यमों की लूटपाट के भी मुखर आलोचक रहे। उन्होंने सत्तारूढ़ अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) को भी नहीं बख्शा जिसके वह पूरी जिंदगी एक गौरवान्वित सदस्य रहे ।

रंगभेद के कट्टर विरोधी, अश्वेत लोगों के दमन वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रूर शासन के खात्मे के लिए टूटू ने अहिंसक रूप से अथक प्रयास किए।

उत्साही और मुखर पादरी ने जोहानिसबर्ग के पहले अश्वेत बिशप और बाद में केप टाउन के आर्कबिशप के रूप में अपने उपदेश-मंच का इस्तेमाल किया और साथ ही घर तथा विश्व स्तर पर नस्ली असमानता के खिलाफ जनता की राय को मजबूत करने के लिए लगातार सार्वजनिक प्रदर्शन किया।

टूटू के सम्मान में दक्षिण अफ्रीका में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है।

मैकगोबा ने कहा कि टूटू के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को केपटाउन में प्रधान गिरजाघर में रखा जाएगा। इसके बाद शनिवार को सामूहिक प्रार्थना आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In honor of Archbishop Desmond Tutu, bells will be rung in Cape Town's main cathedral

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे