लाइव न्यूज़ :

यूनान में अग्निशमन विमानों से भीषण आग पर काबू के लिए अभियान फिर शुरू

By भाषा | Updated: August 4, 2021 14:03 IST

Open in App

एथेंस (यूनान), चार अगस्त (एपी) एथेंस के बाहरी इलाके में जंगल में लगी भीषण आग पर काबू के लिए बुधवार तड़के अग्निशमन विमानों का अभियान फिर शुरू कर दिया गया। यूनान के पिछले कई दशकों की सबसे प्रचंड गर्मी का सामना करने के बीच एक दिन पहले ही हजारों लोगों को आग के कारण अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यूनान की राजधानी एथेंस के उपनगरों- वरिबोबी और तातोई में लगी आग सोमवार देर रात से मंगलवार देर रात तक 24 घंटे में देश में जंगलों में लगी 81 आग में सबसे भीषण है।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग पर काबू के लिए पांच विमान और नौ हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। आग पर काबू के लिए 500 से अधिक अग्निशमन कर्मी, सैनिक और विभिन्न स्वयंसेवी समूह जमीन पर काम कर रहे हैं।

नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख निकोस हरदालियास ने बुधवार सुबह कहा कि कल काफी मुश्किल भरी रात थी। लेकिन कर्मी कुछ हद तक आग पर काबू पाने में सफल रहे हैं। हालांकि अब भी बहुत काम किया जाना बाकी है।

लंबे समय से चल रही भीषण गर्मी के कारण जंगल में सूखी लकड़ियों से आग को फैलने में मदद मिली और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस (113 एफ) तक बढ़ गया।

अधिकारियों के अनुसार किसी व्यक्ति की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। आग से घरों, वाहनों आदि को खासा नुकसान हुआ है। सरकार ने घोषणा की है कि जब तक लोग अपने घरों को नहीं लौट जाते, उन्हें होटलों में ठहराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना