फ्रांस में एक व्यक्ति ने तीन पुलिस अधिकारियों पर चाकू और गोली से हमला किया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:10 IST2021-05-28T19:10:02+5:302021-05-28T19:10:02+5:30

In France, a man attacked three police officers with knives and bullets | फ्रांस में एक व्यक्ति ने तीन पुलिस अधिकारियों पर चाकू और गोली से हमला किया

फ्रांस में एक व्यक्ति ने तीन पुलिस अधिकारियों पर चाकू और गोली से हमला किया

पेरिस, 28 मई (एपी) फ्रांस में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने एक थाने में पुलिस अधिकारी को चाकू मारा और फिर दो अन्य अधिकारियों को गोली मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हमले का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

फ्रांस की राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि तीनों पुलिस अधिकारी घायल हो गए। हालांकि, किसी की भी जान को खतरा नहीं है।

पुलिस सेवा के अनुसार ला चैपे-सुर-एर्ड्रे के नेतेस उपनगर में स्थित थाने में महिला अधिकारी को चाकू मारने के बाद हमलावर ने अपनी बंदूक ली और वहां से भाग गया।

फ्रांस पुलिस ने संदिग्ध को तलाशने के लिये हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते और 200 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया। उसका पता चलने के बाद अधिकारी उसे पकड़ने गए तो उसने उनपर भी गोली चलाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: In France, a man attacked three police officers with knives and bullets

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे