लाइव न्यूज़ :

चीन में अचानक जमीन धंसने से बने एक गड्ढे में गिरी एक बस, छह लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: January 14, 2020 12:31 IST

यह घटना चीन के एक अस्पताल के बाहर हुई और गड्ढे में एक विस्फोट भी हुआ। सरकारी प्रसारणकर्ता ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि बचाव एंव राहत कार्य जारी है और हादसे के कारण का भी पता लगाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी’ ने बताया कि घटना चिंगहई प्रांत की राजधानी शिनिंग में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई।चीन में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जहां अक्सर निर्माण कार्यों और देश के विकास की तीव्र गति को दोषी ठहराया जाता है। 

चीन में अचानक सड़क के धंसने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया, जिससे एक बस और कुछ लोग उसमें गिर गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हैं। सरकारी मीडिया ने बताया कि फुटेज में एक बस स्टॉप पर खड़े लोग धंस रही सड़क से भागते नजर आ रहे हैं और बस आधी जमीन में धंसी नजर आ रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि घटना अस्पताल के बाहर हुई और गड्ढे में एक विस्फोट भी हुआ। सरकारी प्रसारणकर्ता ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि बचाव एंव राहत कार्य जारी है और हादसे के कारण का भी पता लगाया जा रहा है।

‘सीसीटीवी’ ने बताया कि घटना चिंगहई प्रांत की राजधानी शिनिंग में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। 16 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। चीन में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जहां अक्सर निर्माण कार्यों और देश के विकास की तीव्र गति को दोषी ठहराया जाता है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल