लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का केवल एक नया मामला आया सामने, विदेश से लौटा था शख्स

By भाषा | Updated: May 2, 2020 14:13 IST

चीन में कोरोना के मामलों में कमी आई हैं। चीन से देश भर में फैले कोरोना पर चीन ने काफी हद तक काबू पा लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि मृतक संख्या 4,633 ही बनी हुई है और कोविड-19 से किसी के मरने का नया मामला सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन, जहां घातक कोरोना वायरस सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में उभरा था, वहां कोविड-19 का बस एक नया मामला सामने आया है।मृतक संख्या 4,633 ही बनी हुई है और कोविड-19 से किसी के मरने का नया मामला सामने नहीं आया है।

बीजिंग: चीन, जहां घातक कोरोना वायरस सबसे पहले पिछले साल दिसंबर में उभरा था, वहां कोविड-19 का बस एक नया मामला सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि मृतक संख्या 4,633 ही बनी हुई है और कोविड-19 से किसी के मरने का नया मामला सामने नहीं आया है।

आयोग ने बताया कि शुक्रवार तक चीनी मुख्यभूमि में कुल 82,875 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी। इनमें से करीब 77,685 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसने कहा कि शुक्रवार को कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया जो विदेश से ही यह संक्रमण लेकर आया था। घरेलू स्तर पर संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। चीन में विदेशों से कोरोना वायरस से संक्रमित होकर आए लोगों की कुल संख्या 1,671 है जिसमें से सात की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि हुबेई प्रांत और वायरस से सर्वाधिक प्रभावित उसकी राजधानी वुहान में चार अप्रैल के बाद से लगातार 28 दिन तक कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हुबेई ने अपनी कोविड-19 आपदा प्रतिक्रिया का स्तर भी शनिवार को उच्चतम से घटा कर दूसरे सबसे बड़े स्तर पर कर दिया।

हुबेई के वायस-गवर्नर यांग युनयान ने मीडिया से कहा कि आपदा स्तर को घटाना कोरोना वायरस के खिलाफ हुबेई के बचाव एवं नियंत्रण में हासिल बड़ी कामयाबी को दिखाता है। इस बीच, शुक्रवार को 20 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें लक्षण नहीं थे जिसके बाद ऐसे मरीजों की संख्या 989 हो गई है। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला