लाइव न्यूज़ :

शिकागो क्षेत्र में हमलावर ने अलग-अलग इलाकों में जाकर सात लोगों को गोली मारी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:33 IST

Open in App

शिकागो, 10 जनवरी (एपी) शिकागो के साउथ साइड से गोलीबारी शुरू करने वाले एक व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या कर दी और चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के साथ शहर के उत्तरी हिस्से में एक पार्किंग स्थल पर मुठभेड़ में व्यक्ति मारा गया।

जांचकर्ता हत्या के पीछे के इरादे का पता लगाने की कोशिश कर हैं। शिकागो के पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने संवाददाताओं को बताया कि यह गोलीबारी शनिवार दोपहर में शुरू हुई। बंदूकधारी ने शिकागो विश्वविद्यालय के 30 वर्षीय एक छात्र को सिर में गोली मार दी, घटना के समय वह हाइड पार्क क्षेत्र में एक पार्किंग गैराज में अपनी कार में बैठा हुआ था।

इसके बाद 32 वर्षीय बंदूकधारी जैसन नाइटेंगल एक अपार्टमेंट में गया और वहां 46 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी जो अपनी डेस्क पर बैठा हुआ था। इसके बाद उसने वहां 77 वर्षीय एक महिला को भी गोली मारी। गार्ड को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जबकि महिला की हालत गंभीर है।

इसके बाद उसने पहचान के एक व्यक्ति से बंदूक के दम पर कार छीन ली और एक दुकान में गया और वहां गोलियां चलाई। इसमें 20 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 81 साल की एक महिला घायल हो गई। महिला की हालत गंभीर है।

दुकान से बाहर बंदूकधारी ने कार में बैठी 15 साल की एक लड़की पर गोली चला दी। लड़की की मां भी उसके साथ थी। उसकी हालत गंभीर है। इसके बाद हमलावर फिर उसी दुकान पर गया लेकिन वहां अधिकारी इससे पहले हुई गोलीबारी की जांच कर रहे थे, उसने अधिकारियों पर गोली चलाई। हालांकि कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ।

हमलावर यहीं नहीं रूका बल्कि वह इवांस्टोन की तरफ वाहन ले गया। इसकी सीमा शिकागो से लगती है।

इवांस्टोन के पुलिस प्रमुख डेमिट्राउस कुक ने बताया कि यहां भी पुलिससकर्मियों को एक दुकान के भीतर गोलीबारी का पता चला। दरअसल हमलावर उस दुकान में गया और लूट की धमकी देते हुए गोलियां चलाई लेकिन वहां किसी को गोली नहीं लगी। हमलावर यहां से भी निकलते हुए एक आईएचओपी रेस्त्रां में गया, जहां उसने एक महिला को सिर में गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक है।

रेस्त्रां से निकलने के बाद अधिकारियों ने उसे पार्किंग क्षेत्र में घेर लिया, जहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल