लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में जनवरी के बाद पहली बार कोविड संक्रमण के मामले 40,000 के पार हुए

By भाषा | Updated: July 15, 2021 00:04 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 जुलाई ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,302 नए मामले सामने आए हैं और 49 और लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी बुधवार को सरकारी आंकड़ों से मिली।

यह 15 जनवरी के बाद से सबसे अधिक दैनिक मामले हैं, जब 55,761 मामले आए थे। मंगलवार को कोविड-19 के 36,660 मामले सामने आए थे और 50 मरीजों की मौत हुई थी। मामलों में इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब ब्रिटेन के अधिकांश हिस्सों में अगले सोमवार से सभी लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंध हटने वाले हैं।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने घोषणा की कि ब्रिटेन में दो-तिहाई वयस्कों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक मिल गई हैं।

जाविद ने ट्विटर पर कहा, "ब्रिटेन में अब दो-तिहाई वयस्कों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं। हमने अपने लक्ष्य को लगभग एक सप्ताह में पूरा कर लिया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आगे आने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। टीका वायरस के खिलाफ हमारी ढाल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?