लाइव न्यूज़ :

भूटान में 16 दिनों में 93 फीसदी वयस्कों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:49 IST

Open in App

थिम्पू, 12 अप्रैल (एपी) भूटान में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले दिन से लेकर अब तक टीकाकरण का ग्राफ हर दिन ऊपर की तरफ ही बढ़ रहा है और यह तेजी से टीका लगाने के लिए जाने जा रहे इजराइल, अमेरिका, बहरीन और अन्य देशों से आगे निकल चुका है। देश में महज 16 दिनों के भीतर 93 फीसदी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

इन देशों को यहां तक पहुंचने में महीनों लगे जहां भूटान अब पहुंच चुका है । ये देश कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर टीकाकरण अभियान को तेजी से बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भूटान में टीकाकरण अभियान लगभग समाप्ति पर है जो महज 16 दिन पहले शुरू हुआ था।

भारत और चीन के बीच स्थित छोटे से इस हिमालयी देश ने 27 मार्च के बाद से करीब 93 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीका लगा दिया है। देश की कुल आठ लाख आबादी में से 62 प्रतिशत को टीका लग चुका है।

त्वरित टीकाकरण के बाद यह छोटा सा राष्ट्र अब सेशेल्स से थोड़ा ही पीछे है जिसने अपनी 1,00,000 की आबादी में से 66 प्रतिशत को टीका दे दिया है।

कम आबादी के चलते भूटान को त्वरित टीकाकरण में सफलता मिली है लेकिन इसका श्रेय समर्पित नागरिक स्वयंसेवियों और स्थापित कोल्ड चेन भंडारों को भी जाता है।

भूटान को जनवरी में भारत से एस्ट्राजेनेका के टीके की 150,000 खुराक मिली थीं। यह भूटान के पास आंई, टीके की पहली खुराक थीं। बहरहाल इनका वितरण बौद्ध ज्योतिष शास्त्र की शुभ तिथियों को देखते हुए मार्च के आखिर में किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात