लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बीच चीन में आया नया जानलेवा हंता वायरस, एक की मौत, जानिए दोनों में अंतर

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2020 17:15 IST

वैनगार्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब से हंता वायरस से एक की मौत का मामला सामने आया है, तब से इसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ऐसी स्थिति में अब लोग ट्विटर पर इस वायरस को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं और यह डर व्यक्त कर रहे हैं कि कहीं ये वायरस भी कोरोना वायरस की तरह महामारी न साबित हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देहंता वायरस को लेकर लोगों का मानना है कि चीन में जानवरों को जिंदा खाया जाता है।चीन को ऐसा करना छोड़ देना चाहिए, ताकि इस तरह की भयानक बीमारियां रुक जाएं। 

बीजिंग: पूरी दुनिया इस समय में कोरोना ने कहर बरपाया है। इस बीच चीन में नया वायरस आ गया है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन के युन्नान प्रांत से खबर आ रही है कि यहां एक व्यक्ति की हंता वायरस (Hantavirus) से मौत हुई है। 

एक ओर पूरा विश्व कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित है तो वहीं चीन में अब हंता वायरस (Hantavirus) ने दस्तक दे दी है। यहां के युन्नान प्रांत में हंता वायरस ने एक युवक की जान ले ली। दरअसल, यह युवक किसी काम के सिलसिले में शाडोंग प्रांत जा रहा था। ऐसे में बस में सफ़र करने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वह हंता वायरस पॉजिटिव था। इसलिए इस मामले के सामने आते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। साथ ही, बस में सवार सभी यात्रियों की अब जांच की जा रही है। 

 

वैनगार्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब से हंता वायरस से एक की मौत का मामला सामने आया है, तब से इसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ऐसी स्थिति में अब लोग ट्विटर पर इस वायरस को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं और यह डर व्यक्त कर रहे हैं कि कहीं ये वायरस भी कोरोना वायरस की तरह महामारी न साबित हो जाए। हंता वायरस को लेकर लोगों का मानना है कि चीन में जानवरों को जिंदा खाया जाता है। इसलिए चीन को ऐसा करना छोड़ देना चाहिए, ताकि इस तरह की भयानक बीमारियां रुक जाएं। 

क्या होता है हंता वायरस?

हंता वायरस चूहे या गिलहरी के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। इस वायरस को लेकर सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि जब चूहे घर के अंदर और बाहर आते-जाते हैं तब हंता वायरस से संक्रमित होने का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में जब कोई स्वस्थ व्यक्ति भी हंता वायरस के संपर्क में आ जाता है तो उसे संक्रमण होने का खतरा अधिक हो जाता है।

मगर हंता वायरस से पीड़ित व्यक्ति अगर किसी और व्यक्ति को छुए तो यह दूसरे व्यक्ति नहीं होगा। सीधे तौर पर यह फैलने वाली बीमारी नहीं है। हालांकि, जब कोई इंसान किसी चूहे या गिलहरी के मल या पेशाब को छूने के बाद अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूता है तब उसे इससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। 

क्या हैं इसके लक्षण?

जो व्यक्ति हंता वायरस से संक्रमित है उसे बुखार, शरीर में दर्द, सिर दर्द, पेट में दर्द, डायरिया, उल्‍टी आदि हो जाती है। ऐसे में अगर इसके इलाज में कोई लापरवाही बरती या फिर देरी की तो इस वायरस की वजह से संक्रमित इंसान के फेफड़े में पानी भर जाता है, जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

क्या जानलेवा है हंता वायरस?

सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, हंता वायरस जानलेवा है। इससे संक्रमित मरने वालों का आंकड़ा 38 फीसदी है। वहीं, इस वायरस से मरने वाले व्यक्ति का मामला तब सामने आया है, जब पूरा कोरोना वायरस से जूझ रहा है। आपको बता दें कि कोविड-19 (COVID-19) अब महामारी घोषित कर दी गई है और इसकी वजह से अब तक तकरीबन 16 हजार 500 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 

कोरोना की तरह घातक है हंता?

कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि कोरोना वायरस के दौरान ही हंता वायरस जैसा संक्रमण सामने आया है। ऐसे में ये भी कोरोना की तरह विभीषक होगा। मगर ऐसा कुछ भी नहीं है। हंता वायरस कोरोना की तरह घातक नहीं है, लेकिन हंता से संक्रमित व्यक्ति को सही समय पर उपचार लेने की जरुरत है। तभी ये वायरस सही होगा, वरना इससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

टॅग्स :हंता वायरसकोरोना वायरसचीनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो