लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टक्कर के बाद यात्री जहाज डूबा, 27 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:28 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, पांच अप्रैल बांग्लादेश की शीतलाख्या नदी में 100 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका के मालवाहक जहाज से टकरा जाने के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम नारायणगंज जिले में हुई जो राजधानी ढाका से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण -पूर्व में स्थित है।

राहत कार्य से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पांच शव रविवार को बरामद कर लिये गए थे, जबकि 22 शवों को आज निकाला गया। राहत दल में नौसेना, तटरक्षक बल, दमकल सेवा और पुलिस के कर्मी शामिल थे।

बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरकण (बीआईडब्ल्यूटीए) के अध्यक्ष कोमोडोर गुलाम सादेक ने यहां संवाददाताओं से कहा, “डुबी हुई नौका को निकालने का काम पूरा हो गया है।” वहीं टीवी पर सीधे प्रसारित किये जा रहे दृश्यों में घटनास्थल पर जुड़े पीड़ितों के परिजन व रिश्तेदार रोते-बिलखते नजर आ रहे थे।

खबर के अनुसार मुंशीगंज स्थित शीतलाख्या नदी में सैयदपुर कोयला घाट के पास नौका ‘एमएल सबीत अल हसन’ मालवाहक जहाज ‘एसकेएल-3’ से टक्कर के बाद डूब गयी।

‘ढाका ट्रिब्यून’ ने चश्मदीदों ने हवाले से बताया कि टक्कर के बाद मालवाहक जहाज वहां से फरार हो गया।

नारायणगंज के उपायुक्त मुस्तैन बिला ने कहा कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिये सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, मृतकों के परिजनों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार टका मुआवजे के रूप में देगा।

जांच समिति को अगले पांच दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

बीआईडब्ल्यूटीए ने भी घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

नौका पर करीब 150 लोगों के सवार होने का अनुमान है। तटीय पुलिस प्रभारी दीपक चंद्र साहा ने पुष्टि की कि 50-60 लोग तैरकर नदी के किनारे पर आ गए जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल