लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में विश्वविद्यालय ने जैन धर्म और हिंदू धर्म पर पीठ स्थापित की

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 दिसंबर अमेरिका के एक विश्वविद्यालय ने जैन धर्म और हिंदू धर्म पर एक पीठ स्थापित करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय ने अपने धार्मिक अध्ययन कार्यक्रम के तहत इस पीठ की स्थापना की है।

कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रेस्नो में जैन और हिंदू धर्म पर अध्ययन के लिए एक संयुक्त पीठ स्थापित करने में भारतीय मूल के 24 से ज्यादा लोगों ने योगदान दिया है।

कला और मानविकी कॉलेज के दर्शन विभाग में जैन और हिंदू धर्म पर पीठ की स्थापना की जाएगी और यह विश्वविद्यालय के धार्मिक अध्ययन कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा होगा।

जैन और हिंदू धर्म की परंपरा के एक विशेषज्ञ प्रोफेसर को 2021 में अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

मीडिया में जारी विज्ञप्ति के अनुसार जैन और हिंदू समुदाय तथा कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रेस्नो के बीच यह संबंध मौजूदा एवं आगामी पीढ़ी के छात्रों को अहिंसा, धर्म, न्याय, दर्शन, हिंदू जैन ग्रंथों एवं परंपराओं के माध्यम से सभी प्राणियों एवं पर्यावरण के बीच परस्पर सह-संबंध की शिक्षा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी (सीएसयू), फ्रेस्नो के अध्यक्ष जोसेफ आई. कास्त्रो ने कहा, ‘‘कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी की कभी जैन और हिंदू समुदायों से भागीदारी नहीं थी। मुझे प्रसन्नता है कि फ्रेस्नो राज्य में यह हुआ। इसने सीएसयू के अन्य कैम्पस और देश के लिए एक मॉडल स्थापित किया है।’’

लॉस एंजिलिस के प्रमुख जैन समाजसेवी और इस पीठ के समर्थक रहे जसवंत मोदी ने कहा, ‘‘हमें आशा है कि युवा पीढ़ी जब शिक्षा के लिए कॉलेज आएगी तो वह अहिंसा का रास्ता अपनाकर देश-दुनिया की समस्याओं का निराकरण करने वाले महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग और अन्य महापुरूषों के योगदान से अवगत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब