लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने ली एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते की जान, अमेरिका से आया ऐसा पहला मामला

By भाषा | Updated: July 31, 2020 11:22 IST

अमेरिका में कोरोना से मरने वाला कुत्ते का पहला मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क में ‘जर्मन शेफर्ड कुत्ते की कोरोना से मौत हो गई।‘नेशनल जियोग्राफिक ने बताया कि कुत्ते को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और वह कई हफ्ते तक संक्रमण की चपेट में रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोविड-19 से पीड़ित ‘जर्मन शेफर्ड’ श्वान की मौत हो गई है।किसी श्वान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला था।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोविड-19 से पीड़ित ‘जर्मन शेफर्ड’ श्वान की मौत हो गई है। किसी श्वान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला था। स्टेटन आइलैंड के रॉबर्ट और एलिसन माहनी ने ‘नेशनल जियोग्राफिक’ को बताया कि उनके सात साल के श्वान ‘बडी’ को अप्रैल माह के मध्य में सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी और वह कई हफ्ते तक संक्रमण की चपेट में रहा।

एक पशु चिकित्सक ने मई में बडी की जांच की जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अमेरिका के कृषि विभाग ने जून में जानकारी दी थी कि न्यूयॉर्क में एक ‘जर्मन शेफर्ड’ देश में संक्रमित पाया जाने वाला पहला श्वान है। बडी की हालत और खराब होने पर 11 जुलाई को उसे दर्द रहित मौत दे दी गई।

बडी की खून की जांच में प्रतिरोधक प्रणाली के कैंसर का भी पता चला। यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कोरोना वायरस के कारण ही हुई है या नहीं। कृषि विभाग ने अमेरिका में कई पशुओं में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की है।

अब तक 12 श्वान, 10 बिल्लियां, एक बाघ तथा एक शेर कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। विभाग ने कहा कि पशुओं से कोरोना वायरस फैलने के प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ परिस्थितियों में लोगों से यह संक्रमण पशुओं तक फैल सकता है। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा