लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में सड़क किनारे बम विस्फोट, 6 नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2020 16:51 IST

अफगानिस्तान में मंगलवार सड़क किनारे विस्फोट हुआ है जिसमें 6 नागिरकों की मौत हो गई है। घटना में एक नागरिक जख्मी भी हुआ है। आईएस ने काबुल की एक मस्जिद में विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आने से रिक्शा में सफर कर रहे कम से कम छह आम लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक अरियान ने बताया कि विस्फोट जौज़ान प्रांत में मंगलवार शाम को हुआ।

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आने से रिक्शा में सफर कर रहे कम से कम छह आम लोगों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक अरियान ने बताया कि विस्फोट जौज़ान प्रांत में मंगलवार शाम को हुआ।

मर्दान जिले में सड़क किनारे हुए विस्फोट की चपेट में एक रिक्शा आ गई। घटना में एक नागरिक जख्मी भी हुआ है। अरियान ने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहाराया है। अफगानिस्तान में हाल में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है और ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से संबंद्ध स्थानीय समूहों ने ली है।

जून के शुरू में आईएस ने काबुल की एक मस्जिद में विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी जिसमें एक इमाम समेत दो लोगों की मौत हुई थी। हमले में आठ नमाज़ी जख्मी हुए थे। एक हफ्ते बाद, काबुल की अन्य मस्जिद में किए गए विस्फोट में भी इमाम और तीन नमाज़ी मारे गए थे। इस हमले में आठ नमाज़ी जख्मी हुए थे। तालिबान ने मस्जिद पर हमले की निंदा की थी।

पिछले महीने राजधानी के प्रसूति अस्पताल पर हमले के लिए अमेरिका ने भी आईएस को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में दो नवजात और कई मांओं समेत 24 लोगों की मौत हुई थी।

टॅग्स :अफगानिस्तानहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा