लाइव न्यूज़ :

लॉस एंजिलिस पुलिस की ओर से जारी वीडियो में अधिकारी की गोली किशोरी को लगती दिखी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:45 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 29 दिसंबर (एपी) अमेरिका के लॉस एंजिलिस में सोमवार को जारी किए गए एक वीडियो में पुलिस पिछले हफ्ते एक कपड़े की दुकान पर एक हमले के संदिग्ध पर गोलियां चलाते हुए दिख रही है। इस गोलीबारी में ‘ड्रेसिंग रूम’ में छिपी 14 वर्षीय किशोरी की भी मौत हो गई जिसे दीवार से टकराकर आई गोली लग गई थी।

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने बर्लिंगटन स्टोर में बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी का एक संपादित वीडियो पैकेज ऑनलाइन जारी किया, जिसमें 911 नंबर पर किए गए कॉल, रेडियो प्रसारण, बॉडी कैमरा फुटेज और निगरानी वीडियो शामिल थे। विभाग की नीति के तहत पुलिस की गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाओं के वीडियो 45 दिनों के भीतर जारी करने होते हैं।

निगरानी वीडियो में संदिग्ध दो महिलाओं पर हमला करते हुए दिख रहा है, जिसमें एक फर्श पर गिर गई और वह रेंगने की कोशिश कर रही थी और हमलावर उसे दुकान के गलियारे से पैरों से खींचता हुआ दिख रहा है।

सैन फर्नांडो घाटी के उत्तरी हॉलीवुड क्षेत्र में दुकान के कर्मचारियों सहित कई लोगों ने पुलिस को फोन कर एक व्यक्ति के दुकान पर बाइक के ताले से हमला करने की सूचना दी। एक फोन करने वाले ने 911 पर फोन कर बताया कि उस व्यक्ति के पास बंदूक है। हालांकि, घटना स्थल से कोई बन्दूक नहीं मिली और केवल बाइक का ताला बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब