लाइव न्यूज़ :

व्लादिमीर पुतिन से मजाकिया अंदाज में डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘कृपया, 2020 चुनाव में हस्तक्षेप मत करना’

By भाषा | Updated: June 28, 2019 13:22 IST

पत्रकार ने तेज आवाज में पूछा क्या राष्ट्रपति (ट्रम्प), पुतिन से 2020 चुनाव में ‘‘ हस्तक्षेप नहीं करने को कहेंगे।’’ राष्ट्रपति ने इसके जवाब में कहा, ‘‘ बिल्कुल मैं कहूंगा।’’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में दोहराया ‘‘ कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में व्यापक रूसी हस्तक्षेप के ठोस सबूत मिलने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है।रूस को अगले चुनाव में हस्तक्षेप न करने को लेकर आगाह करने के सवाल पर ट्रम्प ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जी-20 शिखर सम्मेलन में लंबे समय बाद अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करते समय कुछ मजाकिया अंदाज में नजर आए।

विशेष वकील 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में व्यापक रूसी हस्तक्षेप के ठोस सबूत मिलने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। रूस को अगले चुनाव में हस्तक्षेप न करने को लेकर आगाह करने के सवाल पर ट्रम्प ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना।’’

हेल्सिंकी में करीब एक साल पहले दोनों नेताओं के बीच आखिरी मुलाकात हुई थी। दोनों नेता संवाददाताओं को उन मुद्दों पर संक्षिप्त जानकारी दे रहे थे जिस पर वह चर्चा करने जा रहे हैं, तभी एक पत्रकार ने तेज आवाज में पूछा क्या राष्ट्रपति (ट्रम्प), पुतिन से 2020 चुनाव में ‘‘ हस्तक्षेप नहीं करने को कहेंगे।’’ राष्ट्रपति ने इसके जवाब में कहा, ‘‘ बिल्कुल मैं कहूंगा।’’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में दोहराया ‘‘ कृपया, चुनाव में हस्तक्षेप मत करना।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाजापानरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा