लाइव न्यूज़ :

डेल्टा स्वरूप 135 देशों में, अगले हफ्ते कोविड के मामले 20 करोड़ के पार हो जाएंगे : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:32 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, पांच अगस्त विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब 135 देशों में सामने आ चुका है और अगले हफ्ते तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल वैश्विक मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे।

डब्ल्यूएचओ द्वारा तीन अगस्त को जारी कोविड-19 वैश्विक महामारी विज्ञान अपडेट में बताया गया कि 132 देशों में बीटा स्वरूप और 81 देशों में गामा स्वरूप सामने आया है। इसमें बताया कि अल्फा स्वरूप 182 देशों, क्षेत्रों या इलाकों में मिला है जबकि पहली बार भारत में मिले डेल्टा स्वरूप के मामले अब 135 देशों में सामने आ चुके हैं।

अपडेट में बताया गया कि नये मामलों की वैश्विक संख्या को बढ़ते हुए एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है जिसमें पिछले हफ्ते यानी 26 जुलाई से एक अगस्त तक 40 लाख से मामले सामने आए हैं।

इसने कहा, ‘‘मामलों में यह बढ़ोत्तरी पूर्वी भूमध्य क्षेत्र एवं पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में काफी वृद्धि होने के कारण देखी जा रही है जहां पिछले हफ्ते की तुलना में क्रमश: 37 प्रतिशत और 33 प्रतिशत बढ़ोत्तरी देखी गई है जबकि दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में मामले नौ प्रतिशत तक बढ़े हैं।”

कुल मिलाकर, इस हफ्ते दुनिया भर में कोविड-19 से 64 हजार मौत हुई जो पिछले हफ्ते की तुलना में आठ प्रतिशत कम है।

हालांकि, पश्चिम प्रशांत एवं पूर्वी भूमध्य क्षेत्रों में पिछले हफ्ते की तुलना में मौत के नये मामलों में क्रमश: 48 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की कमी आई है।

अपडेट में बताया गया कि दुनिया भर से सामने आए संक्रमण के कुल मामले अब 19.7 करोड़ पर पहुंच गए हैं और मौत के मामले 42 लाख के करीब पहुंच गए हैं। “अगर यही प्रवृत्ति रहती है तो अगले हफ्ते तक दुनिया भर में संक्रमण के मामले 20 करोड़ के पार चले जाएंगे।”

देशवार, पिछले हफ्ते नये मामले सबसे ज्यादा अमेरिका में (5,43,420 नये मामले, नौ प्रतिशत ज्यादा) सामने आए। इसके बाद भारत में (2,83,923 नय मामले, सात प्रतिशत वृद्धि), इंडोनेशिया में (2,73,891 नये मामले, पांच प्रतिशत घटे), ब्राजील (2,47,830 नये मामले, 24 प्रतिशत घटे) और ईरान में (2,06,722 नये मामले, 27 प्रतिशत वृद्धि) सामने आए।

दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में पिछले हफ्ते की तुलना में नये मामले नौ प्रतिशत बढ़े हैं (करीब 8,41,000 मामले) जबकि मौत के साप्ताहिक मामले पिछले हफ्ते जितने (22,000 मौतें) ही रहे।

क्षेत्र में सबसे अधिक नये मामले भारत से (2,83,923 नये मामले, प्रति एक लाख 20.6 नये मामले, सात प्रतिशत वृद्धि), इंडोनेशिया (2,73,891 नये मामले, प्रति एक लाख 100.1 नये मामले, पांच प्रतिशत घटे) और थाईलैंड (1,18, 012 नये मामले, प्रति एक लाख 169.1 नये मामले, 26 प्रतिशत वृद्धि) से सामने आए हैं।

इस क्षेत्र से सामने आए 80 प्रतिशत मामले भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला