लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: शादी में पहुंचे इमरान खान के मंत्री को एंकर का सवाल सुन आया गुस्सा, जड़ा दिया जोरदार थप्पड़

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2020 11:39 IST

शादी समारोह में मौजूद लोगों ने दोनों को एक-दूसरे से दूर कर मामला शांत कराया। ख़बरों की मानें तो यह भी कहा जा रहा है कि एंकर ने देश की विवादास्पद टिकटॉक स्टार हरीम शाह के हवाले से चौधरी से कोई सवाल किया था जिस पर वह नाराज हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने एक शादी समारोह में एक टीवी एंकर को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद यहां दोनों में जमकर मारपीट हुई।

पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता और पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने एक शादी समारोह में एक टीवी एंकर को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद यहां दोनों में जमकर मारपीट हुई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फैसलाबाद में एक शादी समारोह में चौधरी और पाकिस्तान के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता आपस में बातें कर रहे थे। इसी बीच एक टीवी चैनल के एंकर वहां पहुंचे, दोनों के बीच कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई।

यह भी बताया जा रहा है कि पहले फवाद चौधरी ने एंकर को थप्पड़ जड़ा, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने दोनों को एक-दूसरे से दूर कर मामला शांत कराया। ख़बरों की मानें तो यह भी कहा जा रहा है कि एंकर ने देश की विवादास्पद टिकटॉक स्टार हरीम शाह के हवाले से चौधरी से कोई सवाल किया था जिस पर वह नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे एंकर का पत्रकारिता से कोई लेना-देना नहीं है। पत्रकारिता में घुसे ऐसे लोगों को बेनकाब करना उनका फर्ज है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फवाद चौधरी इससे पहले भी एक समारोह में एक अन्य एंकर को थप्पड़ मार चुके हैं।

बता दें कि भारत को लेकर हमेशा विवादित ट्वीट करने वाले पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं।इससे पहले उन्होंने 'राफेल शस्त्र पूजा' का मजाक बनाया था। 10 अक्टूबर को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए फवाद हुसैन ने लिखा, फांस के इंजीनियर भारत की टेक्नोलॉजी से मिले। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब से दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में राफेल लड़ाकू विमान की 'शस्त्र पूजा' की थी।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?