लाइव न्यूज़ :

इमरान ने राजपक्षे से बात की, हत्या के मामले में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:49 IST

Open in App

कोलंबो, पांच दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से फोन पर बातचीत की और कहा कि उस भीड़ के प्रति कोई दया नहीं दिखायी जाएगी जिसने ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता दियावदाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को यहां यह जानकारी दी ।

खान ने राजपक्षे से टेलीफोन पर बात की और कहा कि अब तक इस मामले में 113 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में यहां कहा गया, ‘‘पाकिस्तानी बलों ने घटना से संबंधित सभी वीडियो एवं जानकारी जुटा ली है।’’

प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति राजपक्षे को सूचित किया कि पाकिस्तान में लंबे समय तक कार्यरत रहे दियावदाना ने एक प्रबंधक के तौर पर उच्च स्तर का पेशेवर व्यवहार प्रदर्शित किया।

शुक्रवार को दिल दहला देने वाली एक घटना में चरमपंथी इस्लामिक पार्टी तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान के समर्थकों ने एक कपड़ा फैक्टरी पर हमला कर दिया और ईशनिंदा के आरोप में इसके महाप्रबंधक दियावदाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा शव को आग लगा दी।

पाकिस्तान सरकार पर दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के दबाव के बाद 800 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और 113 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 मुख्य आरोपी भी शामिल हैं।

पेराडेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक दियावदाना के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। वह नौकरी के सिलसिले में 2010 में पाकिस्तान पहुंचे थे और 2012 से सियालकोट स्थित फैक्टरी में महाप्रबंधक के तौर पर काम रहे थे।

श्रीलंका की संसद और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना की शनिवार को निंदा की थी और उम्मीद जतायी थी कि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का वादा पूरा करेंगे तथा शेष श्रीलंकाई प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

ईशनिंदा के आरोपों पर भीड़ द्वारा हत्या करना पाकिस्तान में बहुत आम है, जहां संबंधित अपराध में मौत की सजा हो सकती है।

अप्रैल 2017 में एक गुस्साई भीड़ ने विश्वविद्यालय के छात्र माशल खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ ईशनिंदा से संबंधित सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने का आरोप था।

इससे पहले कुरान की बेअदबी के आरोप में 2014 में एक ईसाई दंपति की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शवों को एक भट्ठे में जला दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा