लाइव न्यूज़ :

इमरान ने राजपक्षे से बात की, हत्या के मामले में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:18 IST

Open in App

कोलंबो, पांच दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से फोन पर बातचीत की और कहा कि उस भीड़ के प्रति कोई दया नहीं दिखायी जाएगी जिसने ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता दियावदना की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

खान ने राजपक्षे से टेलीफोन पर बात की और कहा कि अब तक इस मामले में 113 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में यहां कहा गया, ‘‘पाकिस्तानी बलों ने घटना से संबंधित सभी वीडियो एवं जानकारी जुटा ली है।’’

प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति राजपक्षे को सूचित किया कि पाकिस्तान में लंबे समय तक कार्यरत रहे दियावदना ने एक प्रबंधक के तौर पर उच्च स्तर का पेशेवर व्यवहार प्रदर्शित किया।

शुक्रवार को दिल दहला देने वाली एक घटना में चरमपंथी इस्लामिक पार्टी तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान के समर्थकों ने एक कपड़ा फैक्टरी पर हमला कर दिया और ईशनिंदा के आरोप में इसके महाप्रबंधक दियावदना की पीट-पीटकर हत्या कर दी तथा शव को आग लगा दी।

पाकिस्तान सरकार पर दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के दबाव के बाद 800 से अधिक लोगों के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और 113 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 मुख्य आरोपी भी शामिल हैं।

पेराडेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक दियावदना के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। वह नौकरी के सिलसिले में 2010 में पाकिस्तान पहुंचे थे और 2012 से सियालकोट स्थित फैक्टरी में महाप्रबंधक के तौर पर काम रहे थे।

श्रीलंका की संसद और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पाकिस्तान में श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना की शनिवार को निंदा की थी और उम्मीद जताई थी कि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का वादा पूरा करेंगे तथा शेष श्रीलंकाई प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

ईशनिंदा के आरोप में भीड़ द्वारा हत्या करना पाकिस्तान में बहुत आम है, जहां संबंधित अपराध में मौत की सजा हो सकती है।

अप्रैल 2017 में एक गुस्साई भीड़ ने विश्वविद्यालय के छात्र माशल खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ ईशनिंदा से संबंधित सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने का आरोप था।

इससे पहले कुरान की बेअदबी के आरोप में 2014 में एक ईसाई दंपति की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शवों को एक भट्ठे में जला दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला