लाइव न्यूज़ :

इमरान ने अपने पहले अफगान दौर पर राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 19, 2020 18:18 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 19 नवंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से काबुल में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों के अलावा अफगान शांति समझौते पर भी चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अत्मार और पाकिस्तान के लिए राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद उमर दॉदजई तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने इमरान का काबुल हवाई अड्डे पर स्वागत किया। प्रधानमंत्री इमरान अपनी पहली अफगानिस्तान यात्रा पर आए हैं।

राष्ट्रपति गनी ने काबुल शहर के मध्य में स्थित राष्ट्रपति महल में इमरान का स्वागत किया।

इमरान खान के साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद, आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, शांति प्रक्रिया और क्षेत्रीय आर्थिक विकास और संपर्क को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल