लाइव न्यूज़ :

पीओके विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार की जीत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:04 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, तीन अगस्त पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उम्मीदवार अनवारुल हक मंगलवार को संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार फैसल राठौर को हराकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। 53 सदस्यीय सदन में हक को 32 जबकि राठौर को सिर्फ 15 वोट मिले।

प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई हाल में हुए चुनाव में 32 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और वह बिना किसी अन्य पार्टी के समर्थन के सरकार बना सकती है। पीटीआई पीओके में पहली बार सरकार बनाएगी।

भारत ने पीओके में हुए चुनाव को पाकिस्तान की ‘‘अवैध कब्जे को छिपाने’’ की ‘‘बनावटी कवायद’’ बताकर खारिज कर दिया था। साथ ही उसने इस चुनाव पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

पीओके में चुनावों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पिछले सप्ताह कहा था कि पाकिस्तान का ''इन भारतीय क्षेत्रों पर कोई अधिकार नहीं है'' और उसे इन्हें खाली करना चाहिए।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सदन में क्रमशः 12 और 7 सदस्य हैं। ऑल जम्मू एंड कश्मीर मुस्लिम कॉन्फ्रेंस व जम्मू कश्मीर पीपुल्स पार्टी दोनों ने एक-एक सीट जीती है।

पीटीआई के चौधरी रियाज गुर्जर 32 वोट पाकर उपाध्यक्ष चुने गए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निसारन अब्बासी को 15 वोट मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला