लाइव न्यूज़ :

3 बेडरूम फ्लैट में रह रहे हैं पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, पुराने प्रधानमंत्री आवास में बनेगा पीजी कॉलेज

By भाषा | Updated: September 13, 2018 20:51 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम हाउस छोड़कर तीन बेडरूम वाले मकान में रह रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद इमरान खान ने पीएम के रूप में सादा जीवन जीने की बात कही थी।

Open in App

इस्लामाबाद, 13 सितंबर: पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को बताया कि वर्तमान सरकार जनता के हित में सरकारी भवनों का उपयोग करने की योजना के तहत शानदार पीएम हाउस को एक शीर्ष स्नातकोत्तर संस्थान परिसर में तब्दील करेगी।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले महीने कहा था कि वह पीएम हाउस में नहीं रहेंगे और तीन बेडरूम वाले मकान में रहने चले गये थे। 

उन्होंने यह भी कहा था कि गर्वनरों को गवर्नर हाउस में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि यह उनकी सरकार का अपने खर्चे को कम करने का प्रयास है। 

शिक्षा मंत्री शफकत महमूद ने बताया कि वर्तमान में जिस भूमि पर पीएम हाउस स्थित है, वहां पर स्नातकोत्तर संस्थान बनाया जायेगा। 

जिओ न्यूज ने मंत्री के हवाले से बताया कि जनता पूर्ववर्ती सरकारों के ‘शाही’ तरीके के रहन सहन से परेशान हो गयी थी। 

उन्होंने बताया कि यह बेहद जरूरी है कि सरकारी अधिकारियों के रहन सहन में जनता के धन का दुरूपयोग ना हो। शिक्षा मंत्री के अनुसार पीएम हाउस का वार्षिक खर्चा 47 करोड़ रूपये था। 

महमूद ने कहा कि इसलिए यह निर्णय लिया गया कि पीएम हाउस को शीर्ष स्तर के शैक्षणिक संस्थान में तब्दील कर दिया जाये। 

उन्होंने यह भी बताया कि पीएम हाउस के पीछे की जमीन का भी बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जायेगा। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?