लाइव न्यूज़ :

इमरान खान, शी चिनफिंग ने अफगानिस्तान में मानवीय, आर्थिक सहायता भेजने की अपील की

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को पहली बार संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि तालिबान शासित अफगानिस्तान को तुरंत मानवीय एवं आर्थिक सहयोग मुहैया कराएं, जहां सर्दियों से पहले आवश्यक सामान की काफी किल्लत है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री खान की राष्ट्रपति शी के साथ टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।

इसने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि अफगानिस्तान के लोगों को तुरंत मानवीय एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं ताकि उनकी दिक्कतें दूर हो सकें, अस्थायित्व रूके और देश के पुनर्निर्माण में मदद मिले।’’

कतर में एक उच्चस्तरीय बैठक में तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ चीन के विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकात के एक दिन बाद दोनों नेताओं ने फोन पर बात की।

चीन ने सितंबर में 3.1 करोड़ डॉलर की मदद दी थी, जिसमें युद्धग्रस्त राष्ट्र को खाद्य पदार्थों एवं स्वास्थ्य सामग्री की आपूर्ति शामिल है।

इसी तरह पाकिस्तान ने पड़ोसी देश को खाद्य तेल और दवाएं भेजी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना