लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने कोविड-19 की तीसरी लहर के अत्यधिक खतरनाक होने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: April 4, 2021 20:41 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, चार अप्रैल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर पिछली दो लहर की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया तो उनकी सरकार सख्त पाबंदियां लगाने को मजबूर हो जाएगी।

खान ने सीधे प्रसारण वाले एक प्रश्नोत्तर सत्र में शामिल होने से पहले राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यह कहा। हाल के महीनों में लोगों के साथ इस तरह का यह दूसरा संवाद था।

वह पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी संक्रमित हो गई थी। एक हफ्ते बाद, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और रक्षा मंत्री परवेज खट्टक भी संक्रमित हो गये थे।

खान ने कहा, ‘‘हम अब तक अपने लोगों की हिफाजत करते आ रहे हैं, हम लॉकडाउन नहीं लागू कर रहे हैं, या फैक्टरियों को बंद नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ हल्की पाबंदियां लगा रहे हैं ताकि यह लहर तेजी से नहीं फैले। लेकिन यदि यह फैलती है तो हम कदम उठाने को मजबूर होंगे। ’’

उन्होंने कहा कि लोग बाहर निकलते समय एहतियात नहीं बरत रहे हैं, इसका खतरनाक असर हो सकता है और वायरस संक्रमण तेजी से फैल सकता है।

उन्होंने सख्त लॉकडाउन नहीं लागू करने को लेकर अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को बंद करने से वित्तीय परेशानी बढ़ जाएगी।

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5,020 नये मामले सामने आए हैं, जबकि महामारी से करीब 81 और लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना