लाइव न्यूज़ :

लिख के ले लो किसी से भीख नहीं मांगेगे, लोग नौकरियां खोजने के लिए पाकिस्तान आया करेंगे: इमरान खान का वीडियो वायरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 21, 2019 14:03 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमरान खान बड़े-बड़े दावे करते दिखाई दे रहे हैं। इमरान खान यहां तक दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जब वह सत्ता पर काबिज होंगे तब पाकिस्तान को किसी देश से कर्ज नहीं लेना पड़ेगा और लोग नौकरियों के लिए उनके देश पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में इमरान खान सत्ता में काबिज होने की शर्त पर बड़ी-बड़ी डींग हांकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में इमरान खान कहते दिख रहे हैं कि जब सत्ता में आएंगे तो पाकिस्तान को किसी देश से भीख और कर्ज नहीं लेना पड़ेगा और लोग रोजगार खोजने के लिए उनके देश पहुंचेंगे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमरान खान बड़ी-बड़ी डींग हांकते हुए दिख रहे हैं। इमरान कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जब वह पाकिस्तान की सत्ता में आएंगे तो उनके देश को किसी दूसरे देश से कर्ज नहीं लेना पड़ेगा और रोजगार के इतने अवसर पैदा होंगे कि दुनिया से लोग पाकिस्तान में नौकरियां तलाशने पहुंचेंगे। 

ट्विटर पर मौजूद 23 सेकेंड के वीडियो में इमरान खान कहते सुनाई दे रहे हैं, ''मैं ये कभी भी अगर पाकिस्तान के.. इकबाल में मैं बैठूं.. मैं कभी... मैं आपको लिख के देता हूं.. कभी किसी मुल्क से न भीख मागेंगे न कर्जा लेंगे... और मैं आपको इंशाअल्लाह यह साबित करके दिखाऊंगा... यह मैं आप सबको साबित करके दिखाऊंगा कि एक वक्त आएगा.. कि पाकिस्तान में लोग नौकरियां ढूंढने आया करेंगे।''

बता दें कि वीडियो में इमरान खान की कही बातों को सुनकर लगता है कि वह पाकिस्तान को दुनिया का सुपर पावर बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के मौजूदा परिदृश्य से उनकी बातें मेल नहीं खाती हैं, इसलिए लोग मजे के लिए इसे देख रहे हैं, ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि उनके अपने देश के लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर मजाक उड़ा रहे हैं। 

पाकिस्तान के शाहिद नजीर नाम के शख्स ने इमरान खान के इस वीडियो को ट्वीट कर अंग्रेजी में जो लिखा, उसका हिंदी में मतलब होता है, ''कृपया इस एक और वीडियो का लुत्फ लीजिए। ''अगर मैं शासक बनता हूं तो हमें किसी देश से ऋण नहीं लेंगे, ऐसा वक्त आएगा कि लोग रोजगार पाने के लिए पाकिस्तान आएंगे।''

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला