लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा की भारी तंगी से जूझ रहे इमरान खान ने विदेशों में बसे पाक प्रवासियों से कहा, प्रवासी भारतीयों से लें सीख

By भाषा | Updated: December 10, 2019 05:07 IST

भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण पाकिस्तान के अस्तित्व को ही खतरा उत्पन्न हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इमरान खान ने सोमवार को विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से प्रवासी भारतीयों और चीन के प्रवासियों से सीख लेने को कहा जिन्होंने अपनी मातृभूमि में काफी निवेश किया है।इमरान खान ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये प्रवासी पाकिस्तानियों से देश में निवेश करने का आह्वान करते हुये उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त माहौल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विदेशी मुद्रा की भारी तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों से प्रवासी भारतीयों और चीन के प्रवासियों से सीख लेने को कहा जिन्होंने अपनी मातृभूमि में काफी निवेश किया है। इमरान खान ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये प्रवासी पाकिस्तानियों से देश में निवेश करने का आह्वान करते हुये उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त माहौल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण पाकिस्तान के अस्तित्व को ही खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें जो धन युवाओं की शिक्षा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा में खर्च करना था, उसे समुद्र के पास महल बनाने और बैंक खातों को भरने में उपयोग किया जा रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तानी आवाम इस बात से अनभिज्ञ है कि भ्रष्टाचार के कारण उनके जीवन पर कितना गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘लोग भ्रष्टाचार और उनके जीवन के बीच संबंध को नहीं समझते हैं ... भ्रष्टाचार से उनके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।’’

सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की तरफ से खान के हवाले से टि्वटर पर लिखा गया है, ‘‘विदेशों में रह रहे चीन के लोगों ने चीन में निवेश किया। प्रवासी भारतीयों ने भारत में निवेश किया। उनकी अर्थव्यवस्थाएं मजबूत हुईं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रवासी पाकिस्तानी हमारी बड़ी संपत्ति हैं। मैं उनसे जुड़ा हुआ हूं। वे पाकिस्तान में निवेश के इच्छुक नहीं हैं। इसका कारण भ्रष्टाचार और रिश्वत है।’’

उन्होंने कहा कि जिस समाज में भ्रष्टाचार फैला हो वहां कोई निवेश नहीं करना चाहता है। प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाला ‘नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो’ के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लूट का धन बरामद करने के लिये संस्था की तारीफ की जानी चाहिए। विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भारत की विदेशी प्राप्ति दुनिया में सबसे अधिक 79 अरब डालर रही जबकि चीन की 67 अरब डालर और मैक्सिको के प्रवासियों ने 36 अरब डालर अपने देश में भेजे। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला