लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति ने पाक पीएम को किया फोन तो कह दिया-बिजी हूं, आधे घंटे बाद फोन करें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2018 15:39 IST

किस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जबसे देश के 22वें पीएम बने हैं तब से ही कई नेता उन्‍हें फोन करके उनसे बात कर चुके हैं।

Open in App

किस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जबसे देश के 22वें पीएम बने हैं तब से ही कई नेता उन्‍हें फोन करके उनसे बात कर चुके हैं। ऐसे में पाक पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन काट दिया। इमरान के चुनाव जीतने के बाद अब हर कोई उनको जीत की बधाई दे रहा है।

इसी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति ने इमरान को फोन किया तो इमरान ने कहा कि 'उनसे कह दो कि मैं बिजी हूं।' इस बात की जानकारी खुद पाकिस्तान की ओर से दी गई है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार ने ट्वीट करके ये बात बताई है। 

खबर के अनुसार राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने जिस वक्त फोन किया था इमरान पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी कारण से उन्होंने फोन पर बात करने से मना कर दिया था। इसके बाद फ्रांस राष्ट्रपति की ओर से फिर फोन किया गया तब भी उनकी पत्रकारों के साथ बातचीत चल रही थी, एक बार पहले भी फोन आ चुका था, इसलिए पाकिस्तान की विदेश सचिव तेहमिना जंजुआ चाहती थीं कि इमरान बात कर लें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया जाए।

ऐसे में पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर, जो बैठक मेंमौजूद थे, उन्होंने ट्वीट किया करके लिखा है कि नया पाकिस्तान, फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को फोन किया, लेकिन वो पत्रकारों के साथ मीटिंग में व्यस्त थे। विदेश सचिव तेहमिना जंजुआ चाहती थीं कि पीएम फोन पर बात कर लें, लेकिन पीएम ने कहा कि मैं यहां व्यस्त हूं, उनसे कहो कि 30 मिनट में फोन करें।' 

पाक पीएम के इस तरीके की पाकिस्तान के लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन फ्रांस राष्ट्रपति के दो बार फोन कट करने का अब इनके रिश्ते पर क्या फ्रक पड़ेगा ये देखना होगा।

टॅग्स :पाकिस्तानफ़्रांसइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?